उत्तराखण्ड

मुख्य प्रवक्ता दसौनी ने लोकसभा चुनाव प्रभारी गौतम को आड़े हाथों लेते हुए कहा गौतम सत्ता के अहंकार और चका चौंध में अपनी सोचने समझने की शक्ति खो बैठे

उत्तराखंड:-   उत्तराखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव  प्रभारी दुष्यंत गौतम के द्वारा इंडिया गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहे जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तीखी  प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने गौतम को आड़े हाथों लेते हुए कहा की गौतम सत्ता के अहंकार और चका चौंध में अपनी सोचने समझने की शक्ति खो बैठे हैं।दसौनी ने कहा की गौतम क्या इस वक्त हर भाजपाई विवेकहीन हो चुका है ,भगवान राम की बात करने वाले लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के भक्त कहलाने लायक भी नहीं है। गरिमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के  बड़बोलेपन और बदजुबानी के किस्से दूर दूर तक कुख्यात है ही लेकिन हाल ही में दिया गया भू कानून और मूल निवास के लिए आवाज बुलंद करने वाले लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा माओवादी कहा जाना और आज लोकसभा चुनाव प्रभारी गौतम के द्वारा इंडिया गठबंधन के लोगों को कुत्तों का झुंड कहना बतलाता है कि यह किस संस्कृति और सभ्यता के लोग हैं?

दसौनी ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बहुत ही बुरा दौर चल रहा है,देश के अंदर घटिया परंपरा और परिपाटी देखने को मिल रही है जहां  सत्ता रूढ़ दल कुछ भी करके विपक्ष को खत्म कर देने पर तुला है। दसौनी ने कहा की इसे विडंबना कहें या संयोग कि आज देश का कोई प्रदेश ऐसा नहीं है जहां विपक्ष के किसी शक्तिशाली नेता के  पीछे ई डी,इनकम टैक्स या सीबीआई का शिकंजा ना हो, भोली भाली जनता को यह महसूस कराया जा रहा है कि सारे पापी अधर्मी और भ्रष्टाचारी विपक्ष में हैं और सारे भाजपा के पदाधिकारी संत महात्मा पुरुष हैं। दसौनी ने कहा अब तो यह देशवासियों को फैसला करना है कि उन्हें लोकतंत्र से प्यार है या तानाशाही ,क्योंकि जिस तरह की बदजुबानी भाजपा के नेता विपक्षी दलों के लिए कर रहे हैं वह तो यही बताता है कि उनके मंसूबे ठीक नहीं है और वह इस देश से लोकतंत्र और संविधान मिटा कर छोड़ेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago