उत्तराखण्ड

देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव निकले नगर भ्रमण पर

देहरादून: आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं,  2 साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया।

टपकेश्वर महादेव  की शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कलाकार प्रस्तुति देंगे। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी।

महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय में नौ अगस्त को सुबह शोभायात्रा निकाली जा रही है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।

देहरादून में लगाए जाएंगे 200-300 स्टॉल

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सुयोगब बैंड नागपुर, पंजाब बैंड, सहारनपुर, अल्पाफ बैंड अपनी मनभावक प्रस्तुति देंगे। उधर, दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि 21वीं शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए महाकाल उज्जैन की भस्म आरती में डमरु-मृदंग बजाने वाली पार्टी और महाराष्ट्र की ढोल पार्टी की धुन पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर भर में करीब 200-300 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेवादल की विभिन्न टीमें तैनात रहेंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago