राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में शिक्षक तबादला प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने 15 मार्च तक विकल्प देने का किया निर्देश

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही सरकार तबादलों पर लगी रोक हटाने जा रही है।  स्कूलों में 1 से 30 अप्रैल और कॉलेजों में 1 से 15 मई तक शिक्षकों के तबादले होंगे। रोक हटाने से पहले शिक्षा विभाग ने जनजातीय क्षेत्रों में सेवाकाल पूरा कर चुके इच्छुक शिक्षकों से रिक्तियों वाले पांच स्कूलों के 15 मार्च तक विकल्प देने को कहा है। उच्च और प्रारंभिक निदेशकों के पास तबादले करवाने के लिए इन्हें आवेदन करना होगा। शिक्षा निदेशकों को 20 मार्च तक सरकार को स्थानांतरण प्रस्ताव भेजने होंगे। मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होंगे। शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को शिक्षा सचिव की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया।

बीते दिनों शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर लिए फैसले से अवगत कराया गया है। सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों के लिए नए दिशा-निर्देशों की रूपरेखा तैयार की है।

इन क्षेत्रों में जिन शिक्षकों ने अपना सामान्य कार्यकाल पूरा कर लिया है, को स्थानांतरण के लिए अपने आवेदन जमा करने होंगे। रिक्तियों वाले स्टेशनों के पांच विकल्प भी देने होंगे। आवेदनों की जांच के बाद दोनों निदेशक अंतिम मंजूरी के लिए 20 मार्च 2025 तक सरकार को स्थानांतरण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। स्थानांतरण पर प्रतिबंध हटने के बाद आदेश जारी होंगे। इसके अलावा सामान्य क्षेत्रों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिन्होंने किसी स्टेशन पर 3 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उनके स्थानांतरण पर भी विचार किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago