उत्तराखण्ड

स्पीकर विधानसभा के आवास पर हुआ तीज कार्यक्रम आयोजित , सीएम धामी की पत्नी सहित सभी महिला आईएएस और आईपीएस अधिकारी रहे मौजूद

विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर तीज का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला विधायकों, आईएएस आईपीएस अधिकारियों, मंत्रीगणों की पत्नियां उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए| कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों द्वारा गढ़वंदना के साथ किया गया, साथ ही थडिया, चौपाल, झुमेलो, छपेली की प्रस्तुति दी गई।

 

 

वहीं उपस्थित महिलाओं द्वारा सावन के झूले का आनंद लिया गया, इस दौरान उपस्थित अन्य महिलाओं नें रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर हरियाली तीज का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाली गीत की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें जीतने वाली महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान सभी महिला अधिकारियों सहित सभी महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की इस पहल का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का पर्व है। हमारे सभी पर्व और त्योहार प्रकृति से मानव के गहरे जुड़ाव का प्रतीक हैं। उत्तराखंड में संस्कृति में तीज-त्यौहारों का विशेष महत्व रहा है। यहां के जन-जीवन और परम्पराओं में तीज-त्यौहार रचे बसे हैं। उन्होंने कहा की सभी को मिलकर मूल संस्कृति से जुड़े त्यौहारों और परम्पराओं को सहेजने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमारे जीवन में उत्साह एवं ताजगी लाते हैं। मिलजुल कर मनाने से खुशियां कई गुना बढ़ती हैं। पूरे समाज का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण हो जाता है उन्होंने कहा कि देश, राज्य और समाज की तरक्की के लिए हमें तीज-त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हुए उनमें निहित भावना को पोषित करते रहना होगा। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने कहा कि हमारे सभी त्योहारों से समाज को सीख मिलती है, अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक है। जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति एवं संस्कारों की जानकारी मिल सके।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago