राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव ने गवर्नर से मिलकर नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई, कही ये बात

नीतीश सरकार लगातार हमलावर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिहार सरकार के खिलाफ शिकायतों की सूची थी। बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया तथा प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएँ हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। खुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है। मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago