उत्तराखंड में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून व पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई इससे सुबह शाम के मौसम में हल्की ठंड भी लौट आई है। उधर, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।
विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ बैंड के पास मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश के बाद अन्य मार्गों में भी जगह-जगह मलबा आ गया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग समेत राज्य में 94 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताख्क, बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में 14, उत्तरकाशी में दो, नैनीताल में दो, बागेश्वर में पांच, देहरादून में एक राज्य व एक जिला समेत 15 ग्रामीण मार्गों में मलबा आ गया है, जबकि पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर व 15 ग्रामीण मार्ग, ऊधमसिंह नगर में एक राज्य व एक ग्रामीण मार्ग, चमोली में 20, पौड़ी में पांच और टिहरी जिले में 11 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…