देहरादून:- दून में भारी वर्षा से फौरी राहत मिली है। रविवार को सुबह से आंशिक बादल मंडराते रहे और धूप की आंख-मिचौनी भी होती है। हालांकि, बीच-बीच में घने बादलों ने भी डेरा डाला, लेकिन वर्षा नहीं हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। जिससे तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिन बौछारों का सिलसिला बना रह सकता है।
पहाड़ों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…