उत्तराखण्ड

33वीं कैनो स्प्रिंट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन 22 से25 अगस्त तक, सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता

उत्तराखंड में वॉटर और साहसिक स्पोर्टस को बढ़ावा देने के लिए 33 वीं कैनो स्प्रिंट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन 22 से 25 अगस्त के बीच होगा। ऊधमसिंह नगर जिले के बौर जलाशय गूलरभोज में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागी शामिल होंगे।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सहयोग से आयोजित इस चैम्पियनशिप में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस प्रतियोगिता से राज्य में जहां वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर्यटन विकास में भी इस चौम्पिनशिप की अहम भूमिका होगी। सचिन कुर्वे ने बताया कि यूटीडीबी राज्य में साहसिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिबद्ध है।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लगभग 500 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से चयनित प्रतिभागी गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कर्नल पुंडीर ने कहा कि पर्यटन विभाग समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर साहसिक खेल को बढ़ावा देता रहा है। इससे जहां राज्य में पर्यटन विकास में सहयोग होता है वहीं राज्य के बाहर से आए प्रतियोगी यहां आकर पर्यटन का लुत्फ भी उठाते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago