हरिद्वार में शनिवार को हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार कर फरार हुए आरोपी ने रविवार को घेराबंदी के दौरान देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हरिद्वार से पुलिस टीम भी देहरादून में मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां ठहरा हुआ था। पुलिस पहुंची तो उसने गाेली चला दी।
बता दें कि शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने गोली मार दी थी। गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के जींद जिले के उप निरीक्षक सुरेंद्र अपनी टीम के साथ वहां के एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे। पुलिस को बदमाश की लोकेशन रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी। दरोगा सुरेंद्र जब बस अड्डे के पास उसकी तलाश कर रहे थे तभी उनकी नजर बदमाश पर पड़ी। जैसे ही दरोगा उसकी तरफ बढ़े आरोपी वहां से भागने लगा। दरोगा सुरेंद्र ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और वे जमीन पर गिर गए। तभी बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र लहूलुहान हो गए और बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…