उत्तराखण्ड

राजधानी देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा पहुंचा 300 से पार

दीपावली पर जमकर हुई आतिशाजी से राजधानी देहरादून की आबोहवा खतरनाक हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 300 से पार पहुंचा है। देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की समेत कई प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण स्तर खतरनाक हुआ है।

राजधानी दून के साथ ही हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर जैसे शहरों में दिवाली से पहले ही राजधानी समेत इन सभी शहरों की आबोहवा बिगड़ने लगी थी। राज्य प्रदूषषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, घंटाघर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का आंकड़ा 131 पहुंच गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण स्तर को सामान्य होने में तीन से चार दिन का समय लगेगा। दिवाली से पहले सबसे प्रदूषित शहरों में हरिद्वार ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है। बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली से एक दिन पहले ही हरिद्वार मेें एक्यूआई का आंकड़ा 168 पर पहुंच गया, जो चिंता का विषय था।

दिवाली के दौरान होने वाली आतिशबाजी के चलते प्रदूषण स्तर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों की नजर रही। बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि प्रदूषण की मानीटरिंग की जा रही थी, जिसमें निजी कंपनी के विशेषज्ञों की मदद भी ली गई।

बताया कि देहरादून के अलावा हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, रुड़की, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जैसे तमाम शहरों में प्रदूषण स्तर की मानीटरिंग की गई है। जिसकी रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण भेजी जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago