उत्तराखण्ड

गैरसैंण में 13 मार्च से प्रारंभ होगा विधानसभा का बजट सत्र

देहरादून:- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पिछले सत्रों की भांति बजट सत्र का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी कोने से लोग बजट सत्र को लाइव देख सकेंगे। इसके साथ गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभामंडप में सदन की कार्यवाही भी अब स्पष्ट रूप से सुनाई देगी। इसके लिए साउंड सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। बजट सत्र के लिए प्रश्न लगाने में विधायक काफी रुचि ले रहे हैं। विधानसभा को अब तक मिल चुके 529 प्रश्न इसका उदाहरण है।

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभामंडप में सदन की कार्यवाही के दौरान आवाज गूंजती है। ऐसे में वहां स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देता। पूर्व में वहां हुए सत्रों के दौरान विधायकों के साथ ही विपक्ष भी यह विषय उठा चुका है। इसे देखते हुए विधानसभा ने जैम पोर्टल के जरिये टेंडर आमंत्रित कर सभामंडप के साउंड सिस्टम को दुरुस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago