उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री ने कहा पीआरडी कल्याण कोष को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रविधान किया जा रहा

देहरादून: रविवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की जहां जवानों द्वारा शानदार परेड आयोजित की गई साथ ही PRD विभाग के लोगो एवं विभागीय ध्वज का अनावरण भी किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने की जवानों द्वारा शानदार परेड में शिरकत

मंत्री रेखा आर्या ने कोरोना काल में शहीद हुए PRD जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की, प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को नए साल से पहले सौगात देते हुए विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने सेवा के लिए जवानों की अधिकतम आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि पीआरडी कल्याण कोष को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रविधान किया जा रहा है, जिससे आपात स्थिति में जवानों की मदद की जा सके। इसके अलावा भी मंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं। अवसर था, पीआरडी के प्रथम स्थापना दिवस का। जिसको लेकर रविवार को तपोवन में प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण निदेशालय के मैदान में समारोह का आयोजन किया गया।

इसके बाद पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए मंत्री आर्या ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को सशक्त करने वाले निर्णय ले रही है।

जवानों के मानदेय में परिवर्तन हुआ है और अब उनको सम्मानित धनराशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में दल के अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटनाओं में बलिदान होने वाले जवानों के परिवार के लिए मृतक आश्रित कोटे में भर्ती का प्रविधान किया जाएगा।

मंत्री ने पीआरडी जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल, आपदा, चार धाम यात्रा आदि में बेहतरीन कार्य किया। पीरआरडी जवान उत्तराखंड के अलावा पड़ोसी प्रदेशों में भी चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago