उत्तराखण्ड

लालकुआं क्षेत्र में 74 महिलाओं से 50 लाख के जेवर हड़पने का मामला, मंडलायुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में पहुंचा

लालकुआं :–  लालकुआं क्षेत्र की कुछ महिलाओं द्वारा गांव की 74 महिलाओं से लगभग 50 लाख के जेवर हड़पने की शिकायत मंडलायुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में पहुंची। पीड़िताओं से पूरी बात समझने के बाद आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने हुए सभी पक्षों को अगली जनसुनवाई पर तलब किया है।

आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई में शिकायत मिली कि लालकुआं क्षेत्र की गीता, रेखा, राखी व सोनम आदि महिलाओं ने क्षेत्र की लगभग 74 महिलाओं से उनके सोने के आभूषण जमा कराए थे। उन्हें मोटा ब्याज दिलाने का लालच दिया गया था। लगभग 50 लाख के गहने एक ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखे गए। एवज में मिली धनराशि को ब्याज एवं प्रापर्टी आदि में लगा दिया गया। पीड़िताओं ने बताया कि अब उन्हें न तो गहने वापस किए जा रहे हैं और न ही ब्याज की धनराशि दी जा रही है। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयुक्त ने उन्हें अगली जनसुनवाई में तलब किया।

आयुक्त ने किया सचेत

आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी धनराशि का निवेश सरकारी बैंकों एवं सरकारी संस्थाओं में ही करें। अधिक लालच के चक्कर में न पड़ें। अधिक धन कमाने के लालच के कारण लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सभी को सचेत रहने की जरूरत है।

बकाया दो लाख रुपये दिलाए

जनसुनवाई के दौरान आयुक्त ने काशीपुर निवासी रहीम को उसके द्वारा बेची गई गाड़ी के बकाया दो लाख रुपये तुफैल से दिलवाए। वहीं महिपाल सिंह अधिकारी ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने हल्द्वानी के बमौरी तल्ली खाम में 3600 वर्ग फुट भूमि खरीदी थी। एग्रीमेंट के हिसाब से 25 लाख की धनराशि शिव सिंह नयाल को दी। नयाल ने रजिस्ट्री नही की लेकिन 16 लाख रुपये वापस कर दिए। शेष नौ लाख वापस नहीं किए। आयुक्त ने कहा कि यदि नयाल नौ लाख रुपये वापस न करे तो उसके खिलाफ लैंड फ्रॉड एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

घायलों के इलाज की हो रही है मॉनिटरिंग

आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना के सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। कहा कि घायलों के इलाज की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। आयुक्त ने कहा जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो व्यक्ति हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही सहायता राशि देने की कार्रवाई पौड़ी और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago