उत्तराखण्ड

कुष्ठ आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मनाया मकर सक्रांति का पर्व, वितरित की कंबल

टनकपुर:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन कुष्ठ आश्रम पहुँचकर उत्तरायणी/घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति पर्व मनाया। उन्होंने भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सूर्य हम सभी पर कृपा करें, सभी के जीवन में अनन्त खुशियां, ऊर्जा, उमंग लाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के अन्तिम पंक्ति तक सरकार, शासन, प्रशासन पहुंचे और पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग हेतु योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान आश्रम के प्रधान भगवान महाराणा, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

वहीं बीते सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर से तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार पड़ रही ठंड के चलते गरीबों को तहसील में गरम कंबल बांटे। उन्होंने प्रशासन को गरीबों के लिए रात्रि में रुकने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago