उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण की योजना पर कार्य करने के दिए निर्देश

देहरादून:-  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए टनकपुर बस स्टेशन को कुमाऊँ क्षेत्र के आधुनिकतम सुख-सुविधाओं वाले मॉडल बस स्टेशन के रूप में जल्द विकसित हेतु इस कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं । इसके साथ ही उन्होंने कोटद्वार बस स्टेशन सहित राज्य में सभी 30 निर्माणधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य की जनता के साथ ही पर्यटक, तीर्थ यात्री अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें इस विजन के साथ उत्तराखण्ड के परिवहन विभाग को अपनी कार्ययोजनाएं तथा नीतियां बनानी होगी। सीएम धामी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण की योजना पर कार्य करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरे वर्ष संचालित हो सके इस विजन पर भी परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को कार्य करना होगा। देश-विदेश से उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा पर आए यात्री राज्य में अधिक से अधिक समय बिताए इसके लिए एक प्रभावी कार्ययोजना सम्बन्धित विभागों को जल्द बनानी होगी।

बैठक के दौरान परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि विभाग द्वाराएमएसटीसी के माध्यम से वाहनों का ई ऑक्शन, एएनपीआर कैमरों के माध्यम से वाहनों की निगरानी, ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक प्रयोग, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, वाहन चालकों हेतु ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट टै्रक की स्थापना तथा वर्कशॉप के आधुनिकीकरण जैसी योजनाओं पर गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है।  बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुन्दरम, अरविंद सिंह ह्यांकी तथा परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago