उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड की झांकी का किया निरीक्षण, कलाकारों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण कर उसमें शामिल प्रदेश के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि झांकी का निर्माण उच्चकोटी का किया जाए, जिसमें प्रदेश की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिले। इस वर्ष राज्य की झांकी में मानसखण्ड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कार्बेट नेशनल पार्क तथा उत्तराखण्ड की प्रसिद्व ऐपण कला को दिखाया जा रहा है।

“मानसखण्ड झांकी का निरीक्षण करते हुए सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के ज़रिए कुमाऊँ के मंदिरों का चारधाम के तर्ज़ पर विकास किया जा रहा है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को क्षेत्र की पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकेगा व पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक के. एस.चौहान, विशेष कार्याधिकारी, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, रवि पाण्डे, गुजरात झांकी के टीम लीडर पंकज मोदी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago