उत्तराखण्ड

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की जागर गायिका कमला देवी को गायन का मंच उपलब्ध होने पर बधाई दी

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगार गायिका कमला देवी को बधाई दी उनके अनुसार उत्तराखण्ड की जागर गायिका कमला देवी  को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।  कमला देवी अपनी गायिकी के माध्यम से उत्तराखण्ड के लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। लोक संगीत के संरक्षण व संवर्धन के प्रति उनका उत्साह एवं समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है। कोक स्टूडियो ने देश के कई गायकों को पहचान दी है, अब देवभूमि उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश में रहने वाली एक ऐसी लोकगायिका जिसका लंबा करियर तो है लेकिन जानते बेहद कम ही लोग हैं, ऐसी गायिका का कोक स्टूडियो में मौका मिलना पहाड़ के लिए गर्व की बात है।

बचपन से जागर और लोकगीतों का शौक

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील स्थित लखनी गांव की रहने वालीं कमला देवी के कंठ में साक्षात सरस्वती निवास करती हैं। वह उत्तराखंड की जागर गायिका हैं, कमला देवी बताती हैं कि उनका बचपन गाय-भैंसों के साथ जंगल और खेत-खलिहानों के बीच बीता। इस बीच 15 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई, ससुराल आईं तो यहां भी घर, खेतीबाड़ी में ही लगी रहीं। वह कहती हैं कि उन्हें न्यौली, छपेली, राजुला, मालूशाही, हुड़कीबोल आदि गीतों को गाने का शौक था। जंगल जाते वक्त वह गुनगुनाती और अपनी सहेलियों को भी सुनाती थीं।

शिरोमणि पंत ने दिया था पहला मौका

कमला देवी बताती हैं कि उन्होंने नैनीताल के भवाली में एक छोटा सा ढाबा खोला था, यहां एक दिन प्रसिद्ध जागर गायक शिरोमणि पंत आए। उस समय वह काम करते हुए गीत गुनगुना रही थीं, गीत सुनकर पंत उनके पास पहुंचे और पूछने लगे कि क्या वह किसी गीत मंडली, ड्रामा वगैरह में काम करती हैं। उन्होंने तपाक से जवाब देते हुए कहा कि उन्हें गीत गाने का शौक तो है, लेकिन कभी गाने का मौका नहीं मिला। कमला देवी बताती हैं कि वह मुलाकात ही थी, जिसके बाद उन्हें गीत-संगीत जगत में मौका मिला, इसके बाद कमला देवी ने आकाशवाणी अल्मोड़ा में भी प्रस्तुति दी। वह कहती हैं कि उन्हें देहरादून भी पहली बार शिरोमणि पंत ने ही दिखाया था, अपने 40 साल के करियर का श्रेय वह शिरोमणि पंत को ही देती हैं।

दूरदर्शन के लिए कर चुकी हैं काम

कपकोट, देवीधुरा, कोटाबाग, रामनगर, गरुड़ समेत कुमाऊं के कई क्षेत्रों में कमला देवी परफॉर्म कर चुकी हैं. उन्हें एक बार लखनऊ में भी गाने का मौका मिला था। कमला देवी बताती हैं कि ‘भारत की खोज’ कार्यक्रम के लिए उनका चयन हुआ था, यह उनके लिए गर्व की बात थी कि उत्तराखंड से इतने बड़े-बड़े कलाकारों के होते हुए भी उन्हें यह मौका मिला था। कमला देवी दूरदर्शन पर भी उत्तराखंड के लोकगीतों व लोक जागरों की प्रस्तुति दे चुकी हैं, बता दें कि कोक स्टूडियो सीजन 2 में दिलजीत दोसांझ, श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़, एमसी स्क्वैर समेत कई गायक नजर आएंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago