देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को BCCI की चैंपियनशिप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास एवं खिलाडियों की सुविधा के लिए जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे खिलाड़ी खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर नया इतिहास लिखने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पद्मश्री आर०के०जैन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार आदि उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…