देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों मदन कुमार घिल्डियाल, भास्कर भट्ट एवं महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले देशों के विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद एवं वेलनेस के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में योग एवं आयुर्वेद के अनेक विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मिलेट को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम भी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…