उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा जोशीमठ मामले पर जल्द से जल्द कार्य योजना बिल्कुल तय होनी चाहिए

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन सचिवालय में जोशीमठ कस्बे में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ प्रकरण सम्बन्धित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे समय में लोगों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासनिक मशीनरी को संवेदनशीलता से काम करते हुए स्थिति की मॉनिटरिंग करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तात्कालिक एक्शन प्लान के साथ ही दीर्घकालीन कार्यों में भी लंबी प्रक्रिया को समाप्त करना होगा।

जोशीमठ को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक

डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर व ड्रेनेज जैसे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, इसमें सरलीकरण तथा त्वरित कार्रवाई हमारा मूलमंत्र होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ मामले पर जल्द से जल्द कार्य योजना बिल्कुल तय होनी चाहिए। हमारे लिए नागरिकों का जीवन सबसे अमूल्य है। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन, गढ़वाल आयुक्त और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करते हुए एयर लिफ्ट की सुविधा हेतु भी तैयारी के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षित स्थान पर तत्काल अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाए जाने, डेंज़र ज़ोन को तत्काल खाली करवाने के साथ ही प्रशासन को स्थाई पुनर्वास के लिए पीपलकोटी और गौचर सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षित जगह तलाशने के भी निर्देश दिए। बैठक में ACS राधा रतूड़ी, DGP अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगौली, सचिव कुर्वे, दिलीप जावलकर, IG SDRF रिद्विम अग्रवाल आदि के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago