उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा देवभूमि को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने के लिए सरकार के इस अभियान को बनाना होगा महाअभियान

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार,  देहरादून में “मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” का शुभारम्भ करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकल्प के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओ व प्रतिष्ठित लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा व सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला कारागार में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का लोकार्पण किया और जिला कारागार में वेदान्त फाउण्डेशन के सौजन्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, कारागार अलंकार प्रदर्शनी, महिला बन्दियों द्वारा हस्तनिर्मित प्रदर्शनी आदि का निरीक्षण किया। उन्होनें कहा कि राज्य के सभी कारागारों में ड्रग्स फ्री अभियान के बारे में जागरूकता लाई जानी चाहिए। यह सराहनीय है कि ड्रग्स के विरूद्व अभियान के तहत जिला कारागार, देहरादून में सुभारती मेडिकल कॉलेज के सहयोग से ड्रग्स डी-एडिक्शन सेन्टर की शुरूआत की जा रही है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, महानिरीक्षक कारागार विमला गुंज्याल, विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, सुभारती मेडिकल कॉलेज से डॉ. प्रशान्त भटनागर, डॉ. तपस्या राजलक्ष्मी शाह आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago