मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को सम्मानित कर उनके देश भक्ति के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विंग कमांडर उनियाल के इस सराहनीय प्रयास से उत्तराखंड का भी सम्मान बढ़ा है। वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर यह सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने यह साबित किया है कि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। एवरेस्ट पर चढ़ाई कर बिना आक्सीजन के राष्ट्रगान गाकर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनाम सेनानियों को भी सम्मान देने का कार्य किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगराण भी उपस्थित थे
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…