देहरादून:- समान नागरिक संहिता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने सत्य कहा है कि कुछ देश विरोध लोग जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, जरा सोचिए एक परिवार के सदस्यों के घर में अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है।
सीएम ने आगे लिखा, फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जितनी भी योजनाएं आई, वह सबके लिए आई हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। संतुष्टिकरण पर जोर रहा है। तुष्टिकरण किसी का नहीं हुआ।
समान नागरिक संहिता की विशेषज्ञ समिति ने मसौदा तैयार कर लिया है। अब यह मसौदा एक-दो दिन में प्रकाशन के लिए चला जाएगा। प्रदेश सरकार आशा कर रही है कि समिति उसे 30 जून तक ड्राफ्ट सौंप देगी। सूत्रों के मुताबिक, यदि मसौदे की छपाई में समय लगा तो इसमें देरी हो सकती है। समिति सरकार को ड्राफ्ट जुलाई महीने के पहले हफ्ते में सौंप सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…