उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने बीते दिन आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर की प्रगति की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी जनपदों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से सम्बन्धित समस्याओं का लगातार अनुश्रवण किया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को कमजोर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने पर बल दिया। कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की उचित व्यवस्था की जाए, साथ ही, स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली पानी और टॉयलेट की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं रिक्त पदों को भरे जाने में आकांक्षी जनपदों को प्राथमिकता के साथ लिया जाए। उन्होंने लगातार डाटा अपलोड किए के निर्देश देते हुए जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डाटा अपलोड की भी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, हरिचंद्र सेमवाल एवं आर. राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago