उत्तराखण्ड

आयुक्त व आईजी ने जानकीचट्टी में यात्रा से जुडे लोगों/यात्रा व्यवसायियों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ली गई गोष्ठी

यमुनोत्री:-  गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल यमुनोत्री रुट एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यमुनोत्री दौरे पर आये हैं, कल उनके द्वारा देहरादून से लेकर बडकोट तक यमुनोत्री रुट एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।  आज IG एवं आयुक्त द्वारा बडकोट से लेकर यमुनोत्री तक यात्रा रुट, निर्माण कार्यों एवं यात्रा व्यवस्थाओं का बारिकी से भौतिक निरीक्षण किया गया। यात्री पंजीकरण केन्द्र का भौतिक निरीक्षण करते हुये आई0जी0 द्वारा वहां पर “भीड-भाड़ व ट्रैफिक दबाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी एवं मुख्य विकास अधिकारी को उचित व्यवस्था करने व पंजीकरण हेतु पर्याप्त कर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

चारधाम यात्रा

यमुनोत्री हाईवे पर किसाला स्लाईडिंग जोन व डाबरकोट का निरीक्षण करते हुये वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरियर व डेंजर जोन के दोनो ओर पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ SDRF को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये, स्यानाचट्टी, रानाचट्टी के आस-पास संकरे मार्गों पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की गई वन-वे व्यवस्था, पार्किग्स, यातायात प्लान, फूलचट्टी में घोड़ा पड़ाव व घोडे-खच्चरों की रोटेशन व्यवस्था को सुगम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुये इन व्यवस्थाओं को उचित तरीके से लागू करने, यमुनोत्री धाम में घोड़ा/डंडी-कण्डी पडावों, मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल एवं घाटों पर SDRF व QRT नियुक्त करने के निर्देश दिये गये, मुख्य-2 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर यात्रा की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये गये।”
वहीं गढ़वाल आयुक्त द्वारा “यात्रा रुट पर निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये डेंजर/स्लाईडिंग जोन पर दुरस्त कार्य करने व ऐसे प्वाइंट की लगातार निगरानी के साथ-साथ पंजीकरण हेतु टोकन स्लोट सिस्टम व यात्रा रुट पर मूल सुविधाओं जैसे- बिजली,पानी, शौचालय, स्वास्थ्य केन्द्र, एटीएम व विश्राम गृह पर उचित व्यवस्था व कर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये”।

यमुनोत्री धाम के मुख्य पडाव जानकीचट्टी पर आई0जी0 एवं कमिश्नर द्वारा स्थानीय जनता, यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों, यात्रा से जुडे कारोबारियों, पुलिस-प्रशासन तथा यात्रा से जुड़े सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर यात्रा व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों व सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिये गये, जनसंवाद करते हुये जनता की समस्याओं को सुना गया तथा बेहतर यात्रा के सम्बन्ध में फीडबैक लिया गया, स्थानीय जनता व यात्रा कारोबारियों से सुगम एवं बेहतर यात्रा में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago