देश-विदेश

देश में शोक, केविन हार्ट के दिल्ली शो को लेकर दर्शकों के लिए जरूरी खबर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 अप्रैल को खूबसूरत बैसरन घाटी में हुए इस निर्मम हमले में 27 मासूमों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना ने हर भारतीय का दिल तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर हमले के दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर पूरा देश शोक में डूब गया है। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस त्रासदी पर शोक जता रहा है।

कई कलाकारों ने घटना के बाद अपने शोज और इवेंट तक कैंसिल कर दिए हैं। इसी कड़ी में हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन केविन हार्ट (Kevin Hart) ने दिल्ली में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है। अभिनेता ने ये फैसला आतंकी हमले में गई मासूमों की जान के बाद लिया है। रविवार को डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दिल्ली में होने वाले केविन हार्ट के शो के रद्द होने की घोषणा की। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि वे अब भी परफॉर्मेंस के लिए नई तारीख तय करने पर विचार कर रहे हैं और केविन हार्ट की टीम के साथ बातचीत जारी है।

आयोजकों ने एक आधिकारिक नोट में लिखा, “महत्वपूर्ण अपडेट: हालिया दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने केविन हार्ट और उनकी टीम के साथ मिलकर 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाला शो रद्द करने का कठिन निर्णय लिया है। सभी टिकटधारकों को पूरा रिफंड मिलेगा, जो स्वचालित रूप से उनके मूल भुगतान मोड में वापस कर दिया जाएगा। हम नई तारीख तय करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट साझा करेंगे।”

कैप्शन में आयोजकों ने लिखा, “हालिया दुखद घटना के मद्देनजर, केविन हार्ट का दिल्ली शो पुनर्निर्धारित किया जाएगा। हम सभी के साथ जुड़ने की आशा कर रहे थे, लेकिन वर्तमान माहौल में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त करना ज्यादा जरूरी है। सभी को स्वचालित रूप से पूरा रिफंड जारी कर दिया जाएगा। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।” पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है। देशभर में कलाकार अपने प्रोजेक्ट्स और इवेंट्स स्थगित या रद्द कर रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार और अन्य कई सितारों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूरा देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा हो गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago