उत्तराखण्ड

मालदेवता के ‘शिव जूनियर हाईस्कूल’ में बने भारत के गलत नक्शे में नहीं दर्शाई गई देश की राजधानी दिल्ली

आज उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग नें मालदेवता के ‘शिव जूनियर हाईस्कूल’ में बने आपदा राहत शिविर में पहुंच कर आपदा प्रभावित परिवारों को राशन आदि आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। साथ ही शिविर में ठहरे बच्चों की पढ़ाई व खेल कूद संबंधित जानकारी ली। वहीं निरीक्षण के दौरान स्कूल की दीवार पर बने भारत के गलत नक्शे ने आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी का ध्यान खींचा।

वहीं अपने निरीक्षण के दौरान आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने स्कूल में बने भारत के गलत नक्शे को लेकर प्रचार्य से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि स्कूल में बने भारत के नक्शे में देश की राजधानी दिल्ली को ही नहीं दिखाया गया है जो कि एक तरह से राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे ऊपर है इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

इस मौके पर आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने स्कूल की दीवार पर भारत देश का नक्शा गलत बनाये जाने को लेकर जब स्कूल के प्राचार्य से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह नक्शा लगभग 2 से 4 दिन पूर्व ही बनाया गया है और नक्शे में दिल्ली को ना दर्शाया जाना एक मानवीय भूल है यह कह कर प्राचार्य नें अपना पल्ला झाड़ा, जबकि मौके पर नक्शा बनाने वाले पेंटर से बात की तो उसके द्वारा बताया गया कि यह नक्शा करीब 20 दिन पूर्व बनाया गया है।

दीपक गुलाटी ने कहा कि जब शिक्षा के मंदिर में ही देश का नक्शा गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है तो ऐसे में यह महज लापरवाही या गलती नहीं बल्कि राष्ट्र से संबंधित एक गंभीर प्रकरण है। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य से नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल ठीक करने के लिए कहा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago