उत्तराखण्ड

मुज्जफरनगर कांड में मिली अपराधियों को सजा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने फैसले को आंदोलनकारियों की आत्मा को श्रद्धांजलि की शुरुआत बताया

देहरादून :- भाजपा ने राज्य आंदोलन के दौरान हुए मुज्जफरनगर कांड में मिली पहली सजा पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य मामलों में भी शीघ्र न्याय की उम्मीद जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस फैसले को आंदोलनकारियों की आत्मा को श्रद्धांजलि की शुरुआत बताया। साथ ही कहा कि प्रत्येक देवभूमिवासी इन तमाम मामलों से जुड़े गवाहों और पैरोकारों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। लगभग 30 वर्षों के अंतहीन इंतजार के बाद, मातृशक्ति को मिले इस न्याय पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि  बेशक दोषियों को मिली यह पहली सजा देवभूमि की आत्मा पर हुए घाव की पीड़ा को कम तो नहीं कर सकती हैं, लेकिन न्याय का अहसास अवश्य कराता है। उन्होंने न्यायालय से आए इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अहिंसा और मानवता की हत्या वाले इस घृणित अपराध से जुड़े अन्य मुकद्दमों में भी शीघ्र न्याय होना चाहिए। साथ ही इस लंबी कानूनी लड़ाई में चट्टान की तरह खड़े होने वाले गवाहों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि  समस्त देवभूमिवासी इन गवाहों और अन्य केसों से जुड़े तमाम पैरीकारों का हमेशा नम आंखों से कृतज्ञ रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago