देश-विदेश

जेएनयू में छात्र संघ चुनाव की तारीख करीब, छात्र नेताओं ने कहा- अप्रैल में होंगे चुनाव

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच छात्र नेताओं ने मंगलवार को कहा कि छात्र संघ चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। डीन ऑफ स्टूडेंट्स (डीओएस) मनुराधा चौधरी ने जेएनयूएसयू महासचिव को एक पत्र लिखा। पत्र में पुष्टि की है कि निवर्तमान छात्र संघ चुनाव समिति के सदस्यों का चयन करने के लिए विश्वविद्यालय आम सभा की बैठक (यूजीबीएम) आयोजित कर सकता है।

बीती 12 मार्च को कहा गया था कि जेएनयू में छह से आठ हफ्तों के अंदर चुनाव हो जाएंगे। जेएनयू प्रशासन ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की। यह निर्णय तब लिया गया जब जेएनयू छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्रों ने डीओएस कार्यालय का घेराव किया। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया  कि छात्रसंघ चुनाव 2024-25 पीएचडी छात्रों के लिए तीन मार्च से शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तिथि से छह से आठ सप्ताह की अवधि के बीच होंगे।  चुनाव के लिए तय कानूनों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही इन्हें आयोजित किया जाएगा। चुनाव में विश्वविद्यालय प्रशासन का हस्तक्षेप नहीं होता है। जेएनयू छात्रसंघ और छात्र मिलकर चुनाव कराते हैं। विश्वविद्यालय के स्कूल और केंद्र के काउंसलर व छात्र संघ पदाधिकारी जीबीएम आयोजित करेंगे। इसके बाद एक समिति का गठन कर एक छात्र को चुनाव अधिकारी बनाया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।

पिछले साल हुए छात्र संघ चुनाव में वाम छात्र संगठनों के गठबंधन की जीत हुई थी। आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के धनंजय अध्यक्ष चुने गए थे। स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआइ) अविजीत घोष उपाध्यक्ष, बिरसा अंबेडकर फ़ुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) की प्रियांशी सचिव और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) के साजिद संयुक्त सचिव चुने गए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago