उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

देहरादून : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट विधानसभा से शीघ्र लागू करने की मांग की। जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने विधानसभा का जल्द सत्र बुलाकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पटल पर रखने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में मंत्री डा. अग्रवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेंवाओं में क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री डा. अग्रवाल से प्रवर समिति की रिपोर्ट को जल्द विधानसभा से पारित कराने की मांग की।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्द धामी सरकार विधानसभा का सत्र बुलाने जा रही है, जिसमें उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्षा जी को सौंपी गई प्रवर समिति की रिपोर्ट को रखा जाएगा। बताया कि इस रिपोर्ट पर चर्चा के बाद लागू भी किया जाएगा। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि प्रवर समिति को लेकर बनाया गया ड्राफ्ट आंदोलनकारियों को समर्पित है। बताया कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के विकास के लिए कटिबद्ध है। बताया कि इसी सत्र में क्षैतिज आरक्षण लागू कराया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंच के बाल गोविंद डोभाल, सावित्री पंवार, संगीता रावत, हरदेव रावत, अभिषेक बिष्ट, क्रांति कुकरेती, विजयेश नवानी, अम्बुज शर्मा, यशवंत रावत, धर्मेद्र बिष्ट, वीरेंद्र रावत, भानु रावत, शारदा बहुगुणा, सन्तन रावत, चक्रपाणि श्रीयाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago