उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने की समस्त जनपद प्रभारियों से समीक्षा, दिए निर्देश

देहरादून:-  पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड  अशोक कुमार द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को समीक्षा बैठक के दौरान बिन्दुवार निम्न दिशा-निर्देश दिये गये-

  • मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने हेतु गठित टास्क फोर्स के साथ मिलकर कार्यवाही में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को विभागवार चिन्हिकरण की कार्यवाही की जाए।
  • सरकारी जमीनों में स्थायी अतिक्रमण को व्यक्तिगत एवं क्लस्टर्स को 02 सेगामेंट में विभाजित कर चिन्हित किया जाए।
  • बिना अनुमति के संचालित लाउड स्पीकरों पर उच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों का पुन: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
  • मिशन मर्यादा के तहत तीर्थस्थलों व गंगा घाटों की मर्यादा एवं स्वच्छता के बारे में आम जन को पोस्टर व बैनर के माध्यम से जागरूक करें।
  • मिशन मर्यादा के तहत गंगा घाटों व तीर्थ स्थलों पर हुडदंग करने वालों के विरूद्ध एस.टी.एफ. व एस.ओ.जी. की सहायता लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
  • संदिग्ध व बाहरी लोगों के सत्यापन हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष पुलिस टीमें फील्ड पर निकलकर सत्यापन की कार्यवाही करें।
  • बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों व अन्य लोगों को स्वयं उनके द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन के माध्यम से सत्यापन करवाकर सम्बन्धित थानाध्यक्ष दूरभाष के माध्यम पुर्नसत्यापित करना सुनिश्चित करें।
  • धोखाधड़ी के मामलों में 01 वर्ष से अधिक समय से प्रचलित मामलों में दोनों परिक्षेत्र के आई.जी को रिव्यू कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
  • आगामी जून माह में पुलिस महानिदेशक द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलों में जिला वार विवेचकों के साथ रिव्यू मीटिंग ली जाएगी।


बैठक के दौरान डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, उत्तराखण्ड,एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago