उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच की दूरी मात्र 50 मिनट में की जा सकेगी तय, आज से पहली फ्लाइट जारी

देहरादून:- देहरादून-पिथौरागढ़ के बाद अब पंतनगर के लिए भी फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा शुरू कर दी है। सोमवार यानि आज से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए पहली फ्लाइट चलेगी। पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच यह दूरी मात्र 50 मिनट में तय की जा सकेगी।  सीमांत जनपद में हवाई सेवा का शुभारंभ विगत 30 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। दो फरवरी से व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई। अभी तक कंपनी की ओर से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को इस सेवा का संचालन किया जा रहा है। खराब मौसम के चलते अभी तक पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब मौसम ठीक रहने पर कंपनी ने पंतनगर के लिए भी सेवा शुरू कर दी है।

आज  कंपनी का विमान पिथौरागढ़ से 12 बजकर 15 मिनट में पंतनगर के लिए रवाना होगा और वहां 1 बजकर पांच मिनट में पहुंचेगा। इसके बाद पंतनगर से 2 बजकर 5 मिनट में पिथौरागढ़ के लिए विमान उड़ान भरेगा। पहली फ्लाइट में कंपनी की वेबसाइट पर इस रूट का टिकट 1048 दिखा रहा है। पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  रविवार को देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा आपरेशनल कारणों से बाधित रही। पहले यह सेवा शुक्रवार से मंगलवार तक लगातार पांच दिन संचालित की जानी थी। छह दिन बाद बीते शुक्रवार को देहरादून व पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा सुचारू हुई। जिसके बाद शुक्रवार व शनिवार को दो शिफ्ट में हवाई सेवा का संचालन किया गया, लेकिन रविवार को विमान से देहरादून उड़ान नहीं भर सका।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago