अयोध्या:- जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व के लिए बेहद खास तैयारी की है। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू के पवित्र जल की फुहारें डाली जाएंगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामनगरी में सोहर और भजन के साथ श्रीराम को समर्पित गीत गूंजेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
राम मंदिर में सुगम दर्शन के सभी इंतजाम रहेंगे। सरयू नदी में स्नान के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पथ पर शेड की व्यवस्था की जा रही है। हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर पेयजल के इंतजाम के साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैटिंग बिछाई जाएगी ताकि पैदल चलने के दौरान उनके पांव न जलने पाएं। धूप से बचने के लिए शामियाना और टेंट भी लगाया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…