उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं, 76 शिकायतें हुई प्राप्त, अधिकतर शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया बीते दिन जनसुनवाई में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।  बीते दिन प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पेयजल एवं सीवर कार्यों के उपरान्त सड़क का समतलीकरण किए जाने, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसर का आंगणन कराने, भारतीय नागरिकता हेतु किए गए आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने, विद्युत बीजक माफ करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनसुनवाई तथा तहसील दिवस पर एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस सहित सम्बन्धित समस्त विभाग जिनसे सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं तहसील दिवस में भी प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया साथ ही वन विभाग के अधिकारियों रोस्टर पर जनसुनवाई में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

 

समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जो भूमि अतिक्रमणमुक्त की गई का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। पिछले सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त  मंचल बाला आराघर हरिद्वार रोड की शिकायत जिसमें उन्होंने जलसंस्थान द्वारा पेयजल लाईन बिछोये जाने के दौरान नालिया बन्द होने की शिकायत पर जलसंस्थान को निर्देशित किया जाने पर भी निस्तारण न होने तथा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत को दोबारा लेकर पंहुचने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल संस्थान के सम्बन्धित अभियन्ता का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं,

बंजारावाला में पेयजल हेतु खोदी गई सड़क को समतलीकरण करने की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारियें को रोड़ ठीक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आशियाना विहार कॉलोनी टर्नर रोड अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी एक-दूसरे पर बात न टालें बल्कि त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटायें। सिंचाई विभाग की गूल पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शिमला बाईपास सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश

शिमला बाईपास पर सड़क निर्माण न होने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेहूवाला में अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर पुनः अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा सम्बन्धित कार्मिक पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही लैण्ड फ्राड करने वालों पर गैंगस्टर लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा,  अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक अपराध मिथिलेश, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 विद्याधर कापड़ी तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, समाज कल्याण, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago