श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए शेष एक दिन बचा हुआ है, आज सुबह केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रविवार को अपने अंतिम आबादी पड़ाव गौरीकुंड पहुंची। जहां पर गौरी माई मंदिर में डोली रात्रि प्रवास करेगी।
आज डोली अपने धाम केदारनाथ पहुंच जाएगी। यहां रावल निवास में डोली रात्रि प्रवास करेगी। इसके बाद 25 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तजनों के लिए खोल दिए जाएंगे। रविवार को सुबह 7 बजे केदारनाथ के लिए नियुक्त पुजारी शिव लिंग ने फाटा में बाबा केदार का अभिषेक कर आरती उतारी और भोग लगाया। साथ ही अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस मौके पर फाटा, बडासू, रविग्राम, जामू, खाट गांव के ग्रामीणों ने अपने आराध्य के दर्शन कर घर, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सुबह 9 बजे बाबा की डोली ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। भक्तों के जयकारों व सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली रामपुर, सीतापुर होते हुए सोनप्रयाग पहुंची। जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…