उत्तराखण्ड

19 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से 19 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके लिए आज से बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Shri Badrinath Dham

मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बद्रीनाथ मंदिर के धर्म अधिकारी राधा-कृष्ण थपलियाल ने दी जानकारी।

परंपरा अनुसार बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार भगवान गणेश के मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू होगी।

16 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर, 17 नवंबर को खड़क पुस्तकों को गर्भगृह में रख वेद रिचाओं का वादन बंद होगा।

18 नवंबर को महालक्ष्मी गर्भ गृह में विराजमान होगी इसके बाद 19 नवंबर को पंचांग गणना और धार्मिक मान्यताओं के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022

दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या
1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई 14 नवंबर तक 1738872

  • 14 नवंबर रात्रि तक पहुंचे तीर्थयात्री- 4311

2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 27 अक्टूबर कपाट बंद होने तक 1563278
(हेलीकॉप्टर से कपाट बंद होने तक पहुंचे 151795 तीर्थयात्री भी शामिल)

3-श्री यमुनोत्री धाम
कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 27 अक्टूबर कपाट बंद होने तक तक 485688

4-श्री गंगोत्री धाम
कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 26 अक्टूबर कपाट बंद होने तक 624516

  • 14 नवंबर तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 3302150
  • 27 अक्टूबर तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 1110204

14 नवंबर शाम तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 4412354

  • श्री हेमकुंट साहिब- लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 10 अक्टूबर कपाट बंद की तिथि तक
    तक 247000
  • चारधाम यात्रियों की संख्या श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीरथ सहित -4659354

2022 चारधाम कपाट बंद होने की तिथियां

  • श्री बदरीनाथ धाम शनिवार 19 नवंबर को बंद होंगे।
    • श्री केदारनाथ धाम बृहस्पतिवार 27 अक्टूबर को कपाट बंद हुए।
    • श्री यमुनोत्री धाम 27 अक्टूबर कपाट बंद हुए।
    • श्री गंगोत्री धाम बुद्धवार
    26 अक्टूबर कपाट बंद हुए।
  • द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।
  • तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हुए।
  • चार धाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं।
    •श्री बदरीनाथ धाम में 14 नवंबर को बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ी।
    • बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू है।
    • चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी);/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के सहयोग से बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी किये जा रहे है।
  • श्री बदरीनाथ

कपाट बंद होने के दिन रहेगा अवकाश

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को जनपद में अवकाश रहेगा। प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि चार नवंबर को हरिबोधनी एकादशी के लिए जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago