चमोली जिले में स्थित सिक्खों का पवित्र दरवार हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिये आज से बंद कर दिये जायेंगे। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट की ओर से यहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेमकुंड साहिब में सोमवार के परंपरा के अनुसार प्रातः 10 बजे कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक सुखमणी साहब का पाठ किया जाएगा। जिसके बाद 12 बजाकर 30 मिनट तक शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दोहपर 1 बजकर 30 मिनट पर गुरुद्वारे में इस वर्ष की अंतिम अरदास कर हुक्मनामा पढा जाएगा। इसके पश्चात गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सच्च खंड में विराजमान कर हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिये बंद कर दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…