चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद छह माह तक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में होंगे। जहां शीतकालीन पूजा होंगी।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 17 को सुबह ब्रह्ममुहुर्त में पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस वर्ष बरसात के चलते रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा भी खासी प्रभावित रही।
हालांकि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से हक-हकूकधारी गांवों में ईडीसी (इको पर्यटन कमेटी) का गठन करने से तीर्थयात्रियों को बुग्याल क्षेत्रों में रहने व खाने की बेहतर सुविधाएं मिली हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…