उत्तराखण्ड

श्री केदार धाम में भक्तों की व्यवस्था के लिए रोजाना 22 घंटे खुल रहे मंदिर के कपाट

केदारनाथ धाम :-  इस वक्त केदारनाथ धाम यात्रा चरम सीमा पर है, केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 15 दिन से लगभग 21 हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाकर 22 घंटे कर दिया है।

धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को खोले गए थे, तब से अब तक आठ लाख दो हजार 229 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। हेली सेवा के माध्यम से लगभग 1300 तीर्थयात्री प्रतिदिन केदारनाथ दर्शन को पहुंच रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से अब तक यह आंकड़ा 42,855 पहुंच चुका है। इस अवधि में हेली कंपनियों की ओर से 7550 शटल सेवा उपलब्ध कराई गईं यहां तक कि आए दिन वर्षा व बर्फबारी के बावजूद तीर्थ यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। इसी को देखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया, ताकि तीर्थयात्री समय से दर्शन कर वापस लौट सकें।

वर्तमान में दोपहर बाद तीन से चार बजे और रात में दस से 11 बजे के बीच एक-एक घंटे के लिए ही मंदिर के कपाट बंद किए जा रहे हैं। हालांकि, इस अवधि में भी गर्भगृह में विशेष पूजाएं चलती रहती हैं, लेकिन मंदिर का मुख्य द्वार बंद रखा जाता है। बाबा का श्रृंगार और उन्हें भोग व बाल भोग लगाने के अनुष्ठान भी इसी अवधि में संपन्न होते हैं। विदित हो कि सामान्य दिनों में दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक और फिर शाम पांच बजे से आठ बजे तक ही खोले जाते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago