उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन द्वारा पांच जोन में बांटे गए दून शहर में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

देहरादून:-  देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे है। वहीं जिला प्रशासन ने दून की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए चौथे दिन भी अभियान जारी रहा। पांच जोन में बांटे गए दून शहर में गुरुवार को 46 अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही 257 अतिक्रमणकारियों का चालान कर 1.86 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के अलावा नगर निगम की टीम ने 126 के चालान कर 1.20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। साथ ही बड़ी संख्या में सामान भी जब्त किया गया। इसी तरह पुलिस ने एमवी एक्ट में 131 चालान कर 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया। 

जिला प्रशासन द्वारा चार दिन से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में अब तक 206 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। जिन स्थलों से अतिक्रमण हटाए गए हैं, उनकी निगरानी की जा रही है। ताकि दोबारा अतिक्रमण होने से बचाया जा सके। साथ ही ऐसा करने वालों का दोगुनी राशि का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

अब तक की गई कार्रवाई

 

  1. पहले दिन, 75 अतिक्रमण हटाए गए
  2. दूसरे दिन, 55 अतिक्रमण हटाए गए
  3. तीसरे दिन, 30 अतिक्रमण हटाए, 123 का चालान कर एक लाख एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
  4. चौथे दिन, 46 चालान किए गए, 257 का चालान कर 86 लाख रुपये वसूल किए गए

 

इन क्षेत्रों में चल रहा अभियान

 

  1. जोन 01 (मोहब्बेवाला से राजपुर रोड)
  2. जोन 02 (धूलकोट से कुंआवाला)
  3. जोन 03 (ब्रह्मकमल चौक से आइटी पार्क)
  4. जोन 04 (ट्रांसपोर्ट नगर से गढ़ी कैंट चौक)
  5. जोन 05 (छह नंबर पुलिया से एयरपोर्ट)

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago