बोनस तो मिला, डीए की कामना अधूरी, सीएम धामी के फैसले पर लगी करीब तीन लाख कर्मचारियों की नजर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों को चार फीसदी डीए और दिवाली बोनस पर सहमति बन गई थी और इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने बोनस को तो मंजूरी दे दी, लेकिन अभी डीए को लेकर उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है।
प्रदेश के करीब तीन लाख कर्मचारियों की महंगाई भत्ते (डीए) की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात दे चुके हैं, लेकिन अभी उन्होंने डीए पर फैसला नहीं लिया है। हालांकि कर्मचारियों ने दिवाली से पहले डीए मिलने की अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय का कहना है कि सभी कर्मचारी दिवाली से पहले डीए मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी उम्मीद खत्म हो गई हैं । हालांकि डीए जारी न होने से कर्मचारियों में थोड़ी मायूसी जरूर है। बता दें कि, प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों को चार फीसदी डीए और दिवाली बोनस पर सहमति बन गई थी और इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…