आलेख

शादी का झांसा, युवती से ठगे रूपये

देहरादून: राजधानी देहरादून में ठगी,हत्या,बलात्कार,लूट,कबूतरबाजी,टप्पेबाजी जैसे अपराधों पर पुलिस ने किसी हद तक अंकुश लगा दिया है,और अपराधियो ंपर शिकंजा कसा भी है लेकिन फिर भी होती घटनाओं से राजधानी की खबरें सुर्खियों मे रहती हैं। आको बता दें कि ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक फाइनेंसर ने फोन पर बातचीत कर एक युवती से पहले मेलजोल बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं आरोपित ने युवती से दुकान खोलने के नाम पर रुपये भी ले लिए। बहरहाल, शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि अगस्त 2020 में उसके पास एक फोन आया जिसमें व्यक्ति ने अपना नाम आलोक सहल बताया और कहा कि वह रामपुरुम फाइनेंस, सहारनपुर का कर्मचारी है। फाइनेंसर ने युवती से लोन लेने के संबंध में बातचीत की लेकिन युवती ने लोन लेने से मना कर दिया। इसी दिन शाम को दोबारा फाइनेंसर ने फोन किया और फिर लोन संबंधी बातचीत करने लगा इसके बाद आरोपित वाट्सएप पर मैसेज करने लगा।
दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपित ने युवती को मिलने के लिए एस्लेहाल बुलाया और उसे अपनी बातों में फंसा लिया। अक्टूबर 2021 में आरोपितों ने युवती को डियर पार्कए एमडीडीए पार्क के अलावा कई रेस्टोरेंटों में मिलने के बुलाया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। आरोपित ने युवती को झांसे में लेकर दुकान खोलने का प्रस्ताव रख 80 हजार रुपये भी हड़प लिए।

इसके बाद युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जब युवती ने इंकार किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दी। मार्च 2022 में युवती ने एक दिन आरोपित को फोन किया तो उसके बड़े भाई ने फोन उठाया। उसने बताया कि आलोक शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इसके बाद 30 मार्च को जब युवती दूध लेने जा रही थी तो दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और धमकी देने लगे कि यदि उसने आलोक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी तो उसका अंजाम बुरा होगा। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित आलोक सहल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago