उत्तराखण्ड

अग्निशमन विभाग ने ढाई घंटे की मेहनत के बाद काबू पाया आग पर, कारण अभी अज्ञात

चंडीघाट :- रविवार की दोपहर चंडीघाट पुल के नीचे बनी बस्ती में आग लगने से 17 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। अग्निशमन विभाग की टीम की चार गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना रविवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। चंडीघाट बस्ती में एक खाली झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ने आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया और आग फैलती चली गई। आग की लपटें उठते देख बस्ती के लोग सहम गए और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एक परचून की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा, चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी भी फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच गए।

दमकलकर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 2:30 बजे झोपड़ियों में लगी आग को बुझा दिया। दमकलकर्मियों ने झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडरों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग से करीब 17 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जिस झोपड़ी में आग लगी उसके बराबर में ही साजन परचून की दुकान चलाता है। दुकान भी आग की चपेट में आने से जल गई। साजन ने बताया कि आग लगते ही वह अपनी झाेपड़ी की तरफ दौड़ पड़ा और अपने चार बच्चे मानसी, शंकर, संध्या और दिव्यांश को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। दुकान में रखा फ्रिज, कूलर और राशन व अन्य सामान आग से जल गया। झोपड़ियां जलने के बाद यशोदा, सोनी देवी, लक्ष्मी धनंजय, पिंकी देवी, मीणा देवी, बीजो, सुखिया का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। खाने के भी लाले पड़ गए हैं।

अखिल भातरीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने बस्ती में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राशन किट और नकदी देकर मदद की। वहीं एसडीएम अजयवीर सिंह, प्रियंका रानी प्रशासन की टीम के साथ पहुंचे। प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को कंबल वितरित किए गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago