राष्ट्रीय

‘मन की बात’ का पहला एपिसोड पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में, दर्शकों से मिलेगी सहभागिता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार 30 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, पीएम ने सभी दर्शकों से कार्यक्रम के लिए विचार और सुझाव मांगे हैं। ये मासिक रेडियो कार्यक्रम का 111वां एपिसोड बेहद खास होगा क्योंकि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये पहला एपिसोड होगा। आचार संहिता के चलते पीएम मोदी के इस मासिक कार्यक्रम को प्रसारित नहीं किया जा रहा था।  111वां एपिसोड इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि पीएम इस कार्यक्रम में तीसरी बार एनडीए को बहुमत देने के लिए जनता का आभार जताने के साथ ही सरकार की प्राथमिकताएं साझा कर सकते हैं। मन की बात कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी का एक मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जहां प्रधानमंत्री राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर बातचीत करते हैं। ये शो 9 साल साल पहले 3 अक्टूबर 2014 में लांच किया था, यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों से सीधे संवाद करना और उन्हें देश के विकास के बारे में जानकारी देना है, इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी जनता से जुड़कर खुद बात करते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में आचार संहिता के चलते पीएम मोदी के इस मासिक कार्यक्रम को प्रसारित नहीं किया जा रहा था। इस बार फिर एनडीए ने तीसरी बार सरकार बनाई है, मोदी 3.0 कैबिनेट का विस्तार हो चुका है, ये एपिसोड इस सरकार में पहली बार प्रसारित किया जाएगा।

इससे पहले 110वें एपिसोड में पीएम ने टेक्नोलॉजी पर विस्तार से बात की थी, उन्होंने कहा था, आज हम सभी के जीवन में टेक्नोलॉजी का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर किसी के जीवन का मोबाइल फोन और डिजिटल गैजेट्स अहम हिस्सा बन गए हैं। उत्तराखंड के रुड़की में Rotor Precision Group ने Wildlife Institute of India के साथ मिलकर एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जो केन नदी में मगरमच्छों पर नज़र रखने में मदद कर रहा है। इसी तरह, बेंगलुरु की एक कंपनी ने बघीरा और गरुड़ नाम से ऐप तैयार किया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago