उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री ने कहा  पहाड़ों में लगभग 65 प्रतिशत क्षेत्र को बायोमेट्रिक व्यवस्था से कवर किया जा सकता है

देहरादून:-  प्रदेश की खाद्य, मंत्री रेखा आर्य द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में खाद्य विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई।

मंत्री ने जिला आपूर्ति अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रत्येक जिलों में अन्त्योदय कार्ड धारकों तथा पी.एच.एच. कार्ड धारकों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ”अपात्र को ना-पात्र को हाँ” अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सरेन्डर कार्ड के सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं पात्र ना मिलने तथा कार्ड ऑनलाईन करने में दिक्कतों की शिकायत आ रही है जिसे जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 दिसम्बर 2022 तक सभी पात्र धारकों को अन्त्योदय तथा पी.एच.एच. कार्ड वितरित किए जाए, ताकि हमारे कार्ड धारकों को समय पर राशन मिल सके।

मंत्री ने बायोमेट्रिक की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ जनपदों ने बायोमेट्रिक व्यवस्था में उल्लेखनीय कार्य किया है, जबकि अन्य जनपदों में इसके कम होने के कारणों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगभग 65 प्रतिशत क्षेत्र को बायोमेट्रिक व्यवस्था से कवर किया जा सकता है जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि अन्त्योदय कार्ड धारकों को तीन गैस सलेन्डर मुफ्त में रिफिल करवाने की व्यवस्था पर विभाग द्वारा लगातार आपूर्ति करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से गैस रिफिलिंग के बारे में रिर्पोट मांगी गई है जो कि सक्रिय रूप से चल रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर रिफिलिंग में कमियां देखने में आयी हैं जिसकी समीक्षा करते हुए सम्बन्धित जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत अन्त्योदय कार्ड धारकों को एक वर्ष में चार-चार महीनों के अन्तराल पर तीन गैस सलेण्डर मुफ्त रिफिल करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका वृहद प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हमें चावल खरीद के सम्बन्ध लगभग 9 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष हमने लगभग 96 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई केन्द्रों पर एकत्रित धान को खरीदने हेतु अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने राशन डीलरों की आय बढ़ाने की दिशा में मंथन करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।  इस अवसर पर सचिव खाद्य, बृजेश संत, अपर निदेशक खाद्य, पी.एस. पांगती तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago