उत्तराखण्ड

19 को पीएम मोदी की उपस्थिति में होगा कल्किधाम भव्य मंदिर का शिलान्यास

देहरादून:-  आगामी 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद के एचैडा कम्बोह में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के अथक प्रयास से श्री भगवान कल्किधाम के विराट मंदिर के लिए शिलान्यास व भूमि पूजन होने जा रहा है। श्री भगवान कल्किधाम का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योग आदित्य नाथ, श्री आनंद धाम पीठाधीश्वर सदगुरू ऋतेश्वर महाराज, उत्तराखण्ड के सभी अखाड़ों के संतों सहित देश भर के संतों की उपस्थिति में किया जाएगा।
अयोध्या में भगवान के भव्य मंदिर की प्रणा प्रतिष्ठा हो चुकी है। देश और दुनिया से राम भक्त दर्शन के लिए अयोध्या में आ रहे हैं लोगों में उत्साह व उमंग है। इसी क्रम में कलयुग के चरमोत्कर्ष काल में भगवान विष्णु के दशम अवतार भगवान कल्कि के रूप के अवतरित होने के प्रमाण पुराणें में वर्णित है। श्री भगवान कल्किधाम के विराट दिव्य मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री कल्किधाम पीठाधीश्वर के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद के एचैडा कम्बोह होने जा रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री कल्किधाम पीठाधीश्वर ने व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को व्यक्तिगत तौर पर मिलकर श्री भगवान कल्कि के भव्यधाम के विराट मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन के लिए न्यौता दिया है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वीकार लिया है। आगामी 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योग आदित्य नाथ, श्री आनंद धाम पीठाधीश्वर सदगुरू ऋतेश्वर महाराज सहित हरिद्वार के संतों सहित देश भर के संतों की उपस्थिति में श्री भगवान कल्किधाम के विराट मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन किया जाएगा। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने देश भर से भक्तों को इस मौके पर उपस्थिति होने का आह्वान किया है। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री भगवान कल्किधाम के विराट मंदिर के लिए शिलान्यास व भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योग आदित्य नाथ को बुलाया है इससे श्रुब्ध होकर कांग्रेस ने आचार्य को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago