हरिद्वार: आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने बीते दिन को पन्तद्वीप स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने पंजीकरण केंद्र की सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही पंजीकरण केन्द्र की की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रध्दालुओं को कहीं पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, वहीं आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारु रुप से चल रही है तथा तीर्थयात्री बिना पंजीकरण के आ रहे हैं साथ ही ऐसे यात्रियों का भी पंजीकरण हो रहा है। वहीं प्रतिदिन 55 से 60 हजार तीर्थयात्री चारों धामों की यात्रा कर रहेहैं और अभी तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर चुके हैं।
इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, एस.डीएम पूरन सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सहायक नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…