उत्तराखण्ड

भारत सरकार ने स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से जारी किया बजट, राज्य के स्कूलों में शौचालय निर्माण को 3.17 करोड़ स्वीकृत

देहरादून:-  भारत सरकार ने स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत राज्य को 3.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट (एसबीकेटी) से जारी इस धनराशि से प्रदेश के आकांक्षी जिलों हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर के विभिन्न स्कूलों में शौचालयों का निर्माण एवं पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। भारत सरकार द्वारा स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिये राज्य को धनराशि उपलब्ध कराये जाने पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता के दृष्टिगत राज्य सरकार विभन्न पहुलाओं पर काम रही है। जिसमें सभी सरकारी विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि विगत माह उन्होंने इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से बात कर स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत सूबे के प्रत्येक स्कूल में शौचालय निर्माण का प्रस्ताव रखा। केन्द्र सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से प्रथम चरण में राज्य को 3.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रदेश के हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जनपद का चयन किया गया है। दोनों जनपदों के राजकीय विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जायेगा। प्रत्येक विद्यालय में बालकों एवं बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी साथ ही स्कूलों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विद्यालयों की सूची शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय शौचालयों का निर्माण हो सके। विभागीय मंत्री डा. रावत ने स्कूलों में जल, सफाई और स्वच्छता सुविधाओं की व्यवस्था से एक स्वस्थ स्कूली वातावरण सुनिश्चित करने में सहयोग के लिये प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago