बारिश के कहर ने एक बार फिर प्रदेश की सड़कों को किया अवरुद्ध, 324 सड़कें बंद

उत्तराखंड:-  जाते-जाते बरसात एक बार फिर आफत बरसा कर जा रही है। बड़ी मुश्किलों से जिन सड़कों को पिछले दिनों खोला गया था, उन पर फिर रफ्तार थम गई है। कुमाऊं की 185 समेत प्रदेश की 324 सड़कें सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। शुक्रवार को मलबे में दबने और नदी-नालों में बहने से तीन महिलाओं सहित पांच की मौत हो गई जबकि एक किशोर समेत दो लापता हैं।

हल्द्वानी में मंडी के पास नहर में ऑटो पलटने से चालक गौरा पड़ाव के हरिपुर शिवदत्त निवासी रवि आर्या (27) की मौत हो गई, जबकि दो को बमुश्किल बचाया जा सका। लोहाघाट के ढोरजा गांव में पेड़ और मलबा गोशाला पर गिरने से माधवी देवी (58) की मौत हो गई। वहीं के मटियानी गांव के नकेला तोक में मलबे में दबकर शांति देवी (55) की मौत हो गई, जबकि छात्र जगदीश सिंह बोहरा (15) की तलाश जारी है। पिथौरागढ़ के गणकोट गांव के सैनपाटा तोक में मकान में मलबा घुसने से देवकी देवी (70) की जान चली गई। अल्मोड़ा में भैसियाछाना के थिकलना गांव में गधेरा पार करते 73 वर्षीय बुजुर्ग दान सिंह की बहने से मौत हो गई। सितारगंज के ग्राम कौंधाअशरफ का किसान गुरनाम सिंह (38) कैलाश नदी में बह गया। ढूंढखोज के बाद भी उसका पता नहीं चला।

मुनस्यारी में पेट्रोलिंग पर गया आईटीबीपी का जवान और पोर्टर लापता हैं। शनिवार को हेलीकॉप्टर से तलाश की जाएगी। अल्मोड़ा के धौलादेवी और लमगड़ा के बीच बहने वाली कुटार और पनार नदियों के बीच टापू पर दो युवक फंस गए। देर रात 11 बजे उन्हें निकाला जा सका। चंपावत में टनकपुर- पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला के पास रोडवेज डिपो की स्थान दो बसों समेत 35 से अधिक वाहन फंसे हैं। प्रशासन देहरादून ने यात्रियों को स्वांला में ठहराया है। इधर, कई मार्गों पर पेड़ों के गिरने की भी सूचनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के स्कूल आज भी बंद रहेंगे। कार्बेट पार्क में भी सफारी बंद कर दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago