उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला किया, 236 एडीजे और 207 सिविल जज हुए स्थानांतरित

हाईकोर्ट ने 236 अपर जिला जज, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन व 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक तबादला सूची जारी कर दी है। हालांकि इन न्यायिक अधिकारियों को कब तक चार्ज छोडऩा है, इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कानपुर नगर में 11 नए अपर जिला जज, नौ सिविल जज सीनियर डिवीजन और तीन सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी चार्ज संभालेंगे जबकि यहां से 13 अपर जिला जज और सात सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी स्थानांतरित कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो गए हैं और बाकी चारों न्यायाधीशों का स्थानांतरण हो जाने से पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों में न्यायाधीश बदल जाएंगे।

बाराबंकी से राजीव महेश्वरम, बरेली से राकेश त्रिपाठी, फिरोजाबाद से पीयूष सिद्धार्थ, गोंडा से राजबहादुर रामदेव यादव, जौनपुर से विजय कुमार गुप्ता, लखीमपुर खीरी से सुभाष सिंह, मथुरा से राकेश सिंह, मुरादाबाद से रघुबर सिंह, प्रयागराज से रश्मि सिंह और लखनऊ से कल्पना व शुची श्रीवास्तव को कानपुर नगर भेजा गया है। कानपुर नगर से पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश आलोक कुमार को कौशांबी, रेखा सिंह को मुजफ्फरनगर, शगुर पवांर को बुलंदशहर और शिखारानी जायसवाल को देवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही अपर जिला जज परमेश्वर प्रसाद को कुशीनगर, रघुवीर सिंह राठौर को प्रतापगढ़, सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी को मैनपुरी, श्रद्धा त्रिपाठी को कौशांबी, सुरेंद्र पाल सिंह को बदायूं, विकास गोयल को आगरा, योगेश कुमार को बुलंदशहर, राम अवतार प्रसाद को गाजीपुर, शुभी गुप्ता को अलीगढ़ भेजा गया है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों में आजमगढ़ से अभिनय सिंह, भदोही एट ज्ञानपुर से साधना गिरि, लखीमपुर खीरी से कुर्निका अवध, लखनऊ से स्वतंत्र सिंह रावत, श्रावस्ती एट भिंगा से देवर्षि देव कुमार, सीतापुर से सुदेश कुमारी, सुल्तानपुर से अमित सिंह व शालीन मिश्रा के साथ ही लखनऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव निश्चल शुक्ला को भी कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है। वहीं कानपुर नगर से अरुण कुमार गुप्ता को चंदौली, आशीष कुमार सिंह को सोनभद्र, प्रभात सिंह को कुशीनगर पडरौना, राहुल आनंद को बलरामपुर, सौरभ श्रीवास्तव व सुशील कुमार सिंह को जौनपुर, आकृति गौतम को प्रतापगढ़ भेजा गया है। इसी तरह सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के तीन न्यायिक अधिकारी सैदपुर-गाजीपुर से विवेक यादव, मऊ से अर्पित गोयल, कुंडा-प्रतापगढ़ से सिद्धार्थ शेखर सिंह को कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है हालांकि कानपुर नगर से इस स्तर के किसी अधिकारी का तबादला नहीं किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago